फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Son kills stepmother by hitting her on the head with a hammer for not cooking food

Sambhal News: खाना नहीं बनाने पर बेटे ने सिर पर हथौड़ा मारकर की सौतेली मां की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Son kills stepmother by hitting her on the head with a hammer for not cooking food
बहजोई (संभल)। बहजोई की दुर्गा कॉलोनी निवासी शमीम बानो (42) की सौतेले बेटे आतिफ उर्फ आदिफ (20) ने शनिवार की रात सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात मां के खाना न बनाने के कारण हुई। आतिफ के पिता मुराद ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों का कहना है कि सौतेली मां से आए दिन युवक का विवाद होता रहता था।
विज्ञापन

लकड़ी का कारोबार करने वाले मुराद ने बताया कि वह शनिवार की रात को इशा की नमाज पढ़ने के लिए गए थे। रात को 11 बजे घर लौटे तो पत्नी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं। आस-पड़ोस के लोगों ने बेटे से विवाद होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह रात में करीब आठ बजे बाहर से घर में आया था।
विज्ञापन

मां से खाना मांगा तो उन्होंने इंतजार करने की बात कही। रात नौ बजे तक जब खाना नहीं मिला तो दोनों में बहस हो गई। उसने घर में रखे हथौड़े से सिर पर वार कर दिया। जिससे शमीम बानो की मौत हो गई। आरोपी ने बताया कि उसने जिस समय हथौड़े से हमला किया तब मां किचन में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया है। हत्या खाना मांगने को लेकर हुई है। आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।
कृष्ण कुमार विश्नोई, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed