{"_id":"60b7c4908ebc3e9a220270d4","slug":"son-filed-a-report-against-seven-people-including-father-for-grabbing-land-chandausi-news-mbd39092480","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता सहित सात लोगों पर संपत्ति हड़पने का आरोप, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता सहित सात लोगों पर संपत्ति हड़पने का आरोप, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। युवक ने पुलिस को दी तहरीर में पिता सहित सात लोगों पर उसकी मां के नाम पर दर्ज संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में कहा कि मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने युवक के पिता सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा गांव मोहकमपुर निवासी रवि यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चंदौसी के गांव मौलागढ़ में उसकी मां के नाम पर जमीन थी। वर्ष 2002 में उसकी मां की मौत हो गई। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। मां की मौत के समय युवक नाबालिग था। उसके बाद वह अपने मामा के घर रहने चला गया था। अब वह बालिग हो गया है। आरोप है कि उसके पिता ने मां के नाम पर दर्ज जमीन को हड़पने के लिए अपनी दूसरी पत्नी, सास व अन्य रिश्तेदारों के नाम दर्ज करा दी है।
जानकारी होने के बाद से वह दर-दर भटक रहा है। पंचायत भी हुई, पर इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ। आरोपियों पर युवक ने उसकी मां के नाम पर दर्ज जमीन को हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता महेंद्र यादव निवासी बहजोई रोड चंदौसी, गुन्नौर के गांव दबथरा निवासी बबीता, ओमवती, राकेश जितेंद्र, चंदौसी के बहजोई रोड निवासी कमलेश, बिलारी के गांव बिचौला निवासी मदनपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।