फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Somewhere the kheer was found and somewhere the children had to fill their stomachs from the tahri itself.

कहीं मिली खीर तो कहीं तहरी से ही बच्चों को पेट भरना पड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the kheer was found and somewhere the children had to fill their stomachs from the tahri itself.
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव आढ़ोल स्थित कंपोजिट विद्यालय में सुबह 11:18 बजे खीर खाते बच्चे। - फोटो : SAMBHAL
संभल। अधिकतर परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील के साथ विशेष भोज अंतिम दिन भी नहीं मिला। बच्चों को दिन के हिसाब से ही भोजन दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार के दिन दूध का वितरण किया जाता है और तहरी बनाई गई। कई विद्यालयों में दूध का वितरण करने के बजाए खीर बना दी गई और कई विद्यालयों में दूध ही नहीं मिला। इसलिए विशेष भोज की भी व्यवस्था नहीं की गई।
11 से 17 अगस्त तक मिड-डे मील के साथ विशेष भोज की व्यवस्था किए जाने के निर्देश शासन की ओर से किए गए थे। इसी क्रम में बुधवार को परिषदीय विद्यालयों की पड़ताल की गई। बुधवार को मिड-डे मील के अनुसार तहरी के साथ गर्म दूध का वितरण किया जाना था। कई विद्यालयों में दूध न देकर खीर बनाकर खिला दी और कई दूध का ही वितरण नहीं किया गया। इसलिए तहरी खाकर ही बच्चों को संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

11.15 बजे
पवांसा ब्लॉक के गांव आढ़ोला में स्थित कपोजिट विद्यालय में छात्र-छात्रा खीर खा रहे थे। मीड-डे मील में तहरी बनी थी। प्रधानाध्यापक राकेश सिंह ने बताया कि सुबह में दूध का वितरण भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

11.25 बजे
गांव फत्तेहपुर उत्तमा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तहरी, खीर और दूध का वितरण किया गया था। प्रधानाध्यापक सतीश चंद्र ने बताया कि उन्होंने दूध वितरण के लिए अलग से व्यवस्था कराई थी। खीर विशेष भोज के रूप में बनी है।
11.30 बजे
गांव फत्तेहपुर उत्तमा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की तहरी खिलाई गई। दूध और खीर की व्यवस्था नहीं थी। विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र अशोक कुमार से जब दूध और खीर की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
11.40 बजे
गांव चंदायन के प्राथमिक विद्यालय में 40 छात्र-छात्राओं के लिए तहरी बनाई गई थी। खीर या दूध की कोई व्यवस्था नहीं थी। प्रधानाध्यापक इशरत अब्बास ने बताया कि दोपहर एक बजे बच्चों के लिए खीर बनाकर खिलाई गई है।

11.50 बजे
गांव हैबतपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में भी बच्चों को तहरी ही खिलाई गई। दूध या खीर की कोई व्यवस्था नहीं थी। प्रधानाध्यापक गुलाम अब्बास से जब विशेष भोज की जानकारी की तो वह जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed