{"_id":"6167347b88902a40f1220834","slug":"somewhere-hanging-wires-and-bending-poles-are-inviting-accidents-sambhal-news-mbd4060832174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं लटके तार तो कहीं झुके खंभे दे रहे हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं लटके तार तो कहीं झुके खंभे दे रहे हादसों को न्योता
विज्ञापन
संभल। बिजली विभाग की व्यवस्थाएं बेहतर नहीं चल रही हैं। कहीं खंभे झुके हुए हैं तो कहीं जर्जर लाइन पर ही करंट दौड़ रहा है। गार्डिंग तो अधिकतर लाइन पर नहीं की गई है। जहां हादसा होता है वहीं गार्डिंग का न होना मिलता है।
रविवार की सुबह असमोली थाना क्षेत्र के गांव सेंधरी में महिला की करंट से मौत हुई थी। जिस एचटी लाइन(हाइटेंशन लाइन) का तार टूटकर महिला पर गिरा था उस लाइन की गार्डिंग तक नहीं की गई थी। ऐसा ही एक हादसा संभल के आलम सराय देहात में हुआ था। जहां हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर तालाब में गिरा और 42 पशुओं की मौत हो गई थी। गार्डिंग कराने की याद अधिकारियों को हादसों के बाद आती है।
टूटे खंभे से चल रही बिजली लाइन
असमोली से इकरोटिया को जाने वाले मार्ग पर लगा एलटी लाइन का खंभा टूटा हुआ है। कई महीने बाद भी इस खंभे को दुरुस्त नहीं किया गया। जबकि लाइन इसी खंभे से चल रही है। अब यह खंभा कब गिर जाए इसका कोई अंदाजा नहीं है। ये बड़े हादसे को न्यौता दे सकता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार शिकायत कर चुुके हैं। फिर भी कोई समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
दीवारों के सहारे चल रही लाइन
संभल के चौधरी सराय में दीवार के सहारे बिजली लाइन चल रही है। एक व्यक्ति के घर के बार कील से बांधकर लाइन मुख्य मार्ग पर लगे खंभे से आ रही है। ऐसा नहीं है कि इन लोगों के कनेक्शन नहीं है। कनेक्शन हैं और चेकिंग भी की जाती है, लेकिन विभाग ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया।
मुख्य मार्ग पर छह फीट पर लटके हैं तार
संभल के सरथल चौकी इलाके में सड़क से करीब छह फीट ऊपर जर्जर लाइन है जहां आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। विभाग में कई बार शिकायत की है लेकिन अब तक सुधार नहीं किया।
गांव मुजफ्फरपुर में लकड़ी की बल्ली पर चल रही विद्युतापूर्ति
विभाग की अनदेखी का नजारा गांव मुजफ्फरपुर में सामने आया है। जहां नलकूपों की लाइन को बल्ली के सहारे ही चलाया जा रहा है। यह लकड़ी की बल्ली भी एक किसान के खेत में लगी हुई है। यदि किसी दिन सिंचाई के समय लाइन टूटी तो बड़ा हादसा हो सकता है।
हमारे घर के बाहर दीवार के सहारे ही विद्युत लाइन चल रही है। बिजली विभाग को कई बार अवगत करा दिया, लेकिन सुनवाई नहीं होती। जबकि चेकिंग के लिए टीम आए दिन आती रहती है।
शबाब, चौधरी सराय
हमारी दुकान के आगे ही छह फीट पर तार लटक रहे हैं। आए दिन फाल्ट होता रहता है। महिलाएं और बच्चे अक्सर गुजरते हैं। किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इन तारों को दुरुस्त करने की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं की गई।
संजू, सरथल चौकी
बिजली के खंभे टूटने या लकड़ी की बल्ली पर लाइन चलाने की जानकारी मुझे नहीं है और न किसी ग्रामीण ने शिकायत लिखित में की है। अब मामला संज्ञान में आया है। अवर अभियंता से जांच कराएंगे और समाधान किया जाएगा।
अनिल कुमार, एसडीओ देहात, चंदौसी डिवीजन