{"_id":"696d459ee66959996209d9d8","slug":"some-peoples-names-were-removed-from-the-list-while-others-names-did-not-appear-even-after-filling-out-the-form-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-131316-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किसी का सूची से नाम कटा तो किसी का फाॅर्म भरने पर भी नाम नहीं आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किसी का सूची से नाम कटा तो किसी का फाॅर्म भरने पर भी नाम नहीं आया
विज्ञापन
संभल। जिले में एसआईआर अभियान को लेकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए रविवार को मतदान बूथों पर बीएलओ पहुंचे। मतदान बूथों पर मतदाता सूची को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। संभल क्षेत्र में सूची को देखकर कुछ लोगों को निराशा भी हुई। कोई सूची से नाम कटने पर परेशान था और दोबारा से फाॅर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की। कोई एसआईआर फाॅर्म भरने के बाद भी सूची में नाम नहीं आने पर आहत दिखाई दिया। फाॅर्म 7 को लेकर भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नाम ठीक कराने के लिए भी आवेदन किए गए। इन्हीं समस्याओं को लेकर लोगों को भटकना पड़ा। आलम यह रहा कि मतदान बूथों पर घंटों तक लोग सूची को देखने के बाद फाॅर्म भरने में जुटे नजर आए।
2003 की सूची में नाम थे लेकिन अब फाॅर्म नहीं आए। पांच लोगों में से सिर्फ छोटे भाई का फाॅर्म ही आया। सूची से नाम कट गए थे। अब दोबारा फाॅर्म भर रहे हैं।-मोहम्मद सिकंदर, बेगम सराय
अब सूची में नाम नहीं आया है जबकि फाॅर्म भरा था। 2003 की सूची में नाम था। नाम कट जाने की वजह से परेशानी हो रही है। इसके लिए चक्कर लगा रहे हैं।-गफ्फार अहमद, चौधरी सराय
विज्ञापन
एसआईआर फाॅर्म भरे थे। बच्चों के वोट में मेरा नाम आना चाहिए लेकिन मेरी मां का नाम आ रहा है। जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है।-आयशा, चौधरी सराय
मेरा नाम दो जगह सूची में आ रहा है। मैं फाॅर्म 7 लेने के लिए गया था लेकिन नहीं मिल पा रहा। कहा गया कि ऊपर से फाॅर्म नहीं आ रहे हैं।-मुजम्मिल, मोहल्ला गिन्नौरी, सिरसी
वोटर सूची में पहले भी नाम गलत था और अब भी गलत है। एसआईआर का फाॅर्म भी भरा था। अब नाम ठीक करने के लिए आवेदन किया है।-इंतेकाब अली, सिरसी
अगर किसी व्यक्ति को कोई समस्या आ रही है तो वह बीएलओ से संपर्क कर सकता है। तहसील कार्यालय पर आकर भी जानकारी ली जा सकती है।-रामानुज, एसडीएम, संभल