फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Some Congress leaders do not believe in Ram and hate Hindus said Acharya Pramod Krishnam

UP: आचार्य प्रमोद कृष्णम कर सकते हैं बड़ा एलान, कांग्रेस नेताओं को बताया था हिंदू विरोधी; प्रियंका के करीबी

Sat, 11 Nov 2023 07:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 Nov 2023 07:07 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम जल्द ही बड़ा एलान कर सकते हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता राम को नहीं मानते और हिंदू से नफरत करते हैं। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने वर्ष 2014 में कांग्रेस के टिकट पर संभल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था।

विज्ञापन
Some Congress leaders do not believe in Ram and hate Hindus said Acharya Pramod Krishnam
आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : ANI

विस्तार

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर कहा है कि कांग्रेस के कुछ नेता राम को नहीं मानते और हिंदू से नफरत करते हैं। आगे कहा है कि यह लोग हिंदू नहीं हो सकते। आचार्य प्रमोद कृष्णम का यह बयान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। क्योंकि आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस नेता हैं और प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं। 

विज्ञापन


संभल के ऐंचोड़ा कंबोह में स्थित श्री कल्कि धाम मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने वर्ष 2014 में संभल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता के तौर पर जाने जाते हैं। अब उनका कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आया बयान सुर्खियों में है।
विज्ञापन


आचार्य ने कहा है कि कांग्रेस के कुछ नेता भगवान राम को नहीं मानते और हिंदू से नफरत करते हैं। आगे कहा कि भगवान राम को नहीं मानने वाला हिंदू नहीं हो सकता। आचार्य के बयान से कांग्रेसियों में खलबली मची हुई है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यूजर्स का तो यह भी कहना है कि आचार्य कांग्रेस से जल्द नाता तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed