फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Soil health improved by doing organic farming, people also got health benefits

जैविक खेती कर मिट्टी की सेहत सुधारी, लोगों को भी दिया स्वास्थ्य लाभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Soil health improved by doing organic farming, people also got health benefits
संभल। जिले में कई ऐसे किसान हैं, जिन्होंने न सिर्फ मिट्टी और खेती से प्यार किया बल्कि, रसायनिक उर्वरकों से बंजर हुई भूमि को जैविक खेती के दम पर उपजाऊ बनाया।
विज्ञापन

जैविक खेती कर काला गेहूं से लेकर हल्दी तक की फसल उगाई है। जिसका स्वाद न सिर्फ लोगों को रास आ रहा है। बल्कि इस बदलाव से किसानों को लाखों रुपये की कमाई भी हो रही है। धरती के साथ लोगों की सेहत भी सुधर रही है।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के अझरा निवासी नत्थू सिंह बताते हैं कि नीम, गोबर, गुड़, गोमूत्र, बेसन और तंबाकू मिलाकर जीवामृत और नीमास्त्र जैसी जैविक खाद अपने घर पर ही बना रहे हैं। इसके साथ ही वह घर पर ही वर्मी कंपोस्ट तैयार करके मिट्टी में मिलाते हैं, इससे पैदावार अच्छी होती है और उन्हें आर्थिक बचत होने लगी है। खास बात यह है कि जैविक अनाज की मांग भी बाजार में अब होने लगी है। जैविक खेती से उन्हें अब आर्थिक मजबूती मिलने लगी है। पिछली फसलों के मुकाबले आमदनी में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी के कैथल निवासी किसान अनिल दुबे ने एक दशक पहले जैविक खेती की शुरूआत की थी। अनिल दुबे ने बताया कि रसायनिक खाद काफी महंगे दामों पर मिलती है और इससे उनकी भूमि भी बंजर होने लगी थी। इसलिए उन्होंने जैविक खेती की तरफ कदम बढ़ाया। जिसके बाद काला गेहूं से लेकर सब्जियां तक उगाई हैं। आम, अमरूद, पपीता के पौधे लगाए। इनके फलों का स्वाद लोगों को खूब रास आ रहा है।
गुन्नौर के ईसमपुर डांडा निवासी किसान महाराज सिंह भी वर्ष-2018 से जैविक खेती कर रहे हैं। साथ ही आमदनी भी अच्छी हो रही है। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट, जीवामृत और डी-कंपोजर के प्रयोग से अब तक गन्ना, आलू, गेहूं, लहसुन और सब्जियां उगाई हैं।

जिले में जैविक खेती करने के लिए लगातार किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में अनुदान पर वर्मी कंपोस्ट इकाइयों का निर्माण कराया जा रहा है। वर्मी कंपोस्ट निर्माण इकाइयां जैविक खेती में मददगार होंगी।
हीरा सिंह जीना, उप कृषि निदेशक, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed