फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Smart classes started in seven government and 13 non-government aided inter colleges

Sambhal News: सात राजकीय और 13 अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कालेज में स्मार्ट क्लास शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Smart classes started in seven government and 13 non-government aided inter colleges
संभल। संभल जिले के सात राजकीय और 13 अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज में स्मार्ट क्लास शुरू की गई है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया है। स्मार्ट क्लास के चलने से विद्यार्थी तकनीकी जानकारी के साथ पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, बदलते इस दौर में पढ़ाई का तौर तरीका भी बदल रहा है। सीबीएसई और आईसीएसई की तर्ज पर जिले के 20 इंटर कालेज भी कदमताल करेंगे। वजह प्रोजेक्ट अलफा के तहत इनमें स्मार्ट क्लास बनाई गई हैं। प्रोजेक्टर से लेकर डिजिटल बोर्ड, कुर्सी आदि बनाई गई है। निजी कॉलेजों की तर्ज पर इन कॉलेजों के छात्रों को तकनीकी के माध्यम से शिक्षा मिलेगी। बुधवार को शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज, संभल में उद् घाटन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें इंटर काॅलेजों में स्मार्ट क्लास के संचालन के साथ डीएम मनीष बंसल ने इंटरएक्टिव ऑडियो-वीडियो लर्निंग सेंटर का भी उद्घाटन किया। इस दौरान डीआईओएस वेदराम, राष्ट्रीय इंटर कालेज लहरावन के प्रधानाचार्य सीपी सिंह, शुभा शर्मा, जुबैर अहमद, सूरजप्रकाश, नरेंद्र वर्तवाल, डा.टेकचंद, नितिन गर्ग, मनोज गुप्ता, संजीव शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

जिले के इन स्कूलों में शुरू हुई है स्मार्ट क्लास
-शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज, संभल
-इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई
-एफआर इंटर कॉलेज, चंदौसी
-हरि बाबा इंटर कॉलेज गवां
-चंदौसी इंटर कॉलेज
-पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज नंदरोली
-आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, संभल
-बृजरतन सुंदर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, संभल
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, संभल
-बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज बबराला
-राष्ट्र सेवा सदन इंटर कॉलेज भकरौली
-राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेरनी
-सिपाही लाल स्मारक किसान इंटर कॉलेज रजपुरा
-राजकीय इंटर कॉलेज सारंगपुर
-राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed