फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Smart cards will now be available in roadways buses instead of MST.

Sambhal News: रोडवेज बसों में अब एमएसटी की जगह स्मार्ट कार्ड मिलेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Smart cards will now be available in roadways buses instead of MST.
चंदौसी(संभल)। परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए नई पहल शुरू करने जा रहा है। अब मासिक सीजन टिकट यानी एमएसटी बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इसके तहत यात्रियों को स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। हर महीने नया कार्ड बनवाने की बजाय यात्री इसे केवल रीचार्ज करा सकेंगे। इस सुविधा से खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और नियमित यात्रा करने वालों को काफी राहत मिलेगी।चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड से अनुबंधित व निगम की लगभग 90 से ज्यादा बसें संचालित हैं। जो मुरादाबाद, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज, देहरादून, दिल्ली आदि रूटों पर चलती हैं। इनमें नौकरी पेशा लोग, विद्यार्थी व नियमित यात्रा करने वाले यात्री भी सफर करते हैं। इन बसों के लिए एमएसटी बनवाने के लिए यात्रियों को आधार कार्ड, हाईस्कूल प्रमाणपत्र और फोटो लेकर रोडवेज स्टैंड पर जाना पड़ता था। इसमें लंबी प्रक्रिया और समय की बर्बादी से लोग परेशान रहते थे। लेकिन अब यात्री नई व्यवस्था लागू होने पर ऑनलाइन एमएसटी बनवा सकेंगे। कार्ड का नवीनीकरण और रिचार्ज भी ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन

छात्रों और आम यात्रियों के लिए अलग-अलग कार्ड जारी होंगे। विद्यार्थियों को एमएसटी से सफर करते समय पहचानपत्र दिखाना अनिवार्य होगा, जबकि सामान्य यात्रियों के कार्ड से तय दूरी तक ही यात्रा की सुविधा मिलेगी। चंदौसी रोडवेज स्टैंड प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि ऑनलाइन एमएसटी बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed