फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Smack smuggler's wife sent to jail

Sambhal News: स्मैक तस्कर की पत्नी को जेल भेजा

Wed, 11 Dec 2024 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 11 Dec 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Smack smuggler's wife sent to jail
संभल। पुलिस ने स्मैक तस्कर तीमारदास सराय निवासी मुल्ला अरशद की पत्नी तरन्नुम को मंगलवार को स्मैक तस्करी के आरोप में जेल भेज दिया है। जबकि मुल्ला अरशद की तलाश की जा रही है। सोमवार को तस्कर के घर से 93 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी मौके से चकमा देकर भाग गया था। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह और उसका पति स्मैक बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि महिला और उसका पति स्मैक तस्करी करते हैं इस सूचना के आधार पर ही टीम छानबीन के लिए स्मैक तस्कर के घर पहुंची थी। एक ग्राम स्मैक कागज की पुड़िया में बनाकर बेच रहे थे। इसी तरह की 93 पुड़िया मौके से बरामद हुईं। एसपी ने बताया कि यह स्मैक कहां से आती है और इस तस्करी में कौन कौन जुड़ा है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। ज्यादा जानकारी मुल्ला अरशद के गिरफ्तार होने के बाद ही मिल सकेगी। उसकी तलाश भी कराई जा रही है। तस्कर महिला को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

00
हिस्टीशीटर की मोहल्ले में है दहशत
मुल्ला अरशद लंबे समय से स्मैक तस्करी करता है। इसकी जानकारी पुलिस को भी है। कई बार स्मैक बेचने के मामले में जेल भी भेजा जा चुका है। इसके बाद भी स्मैक तस्करी बंद नहीं की। मोहल्ले के लोगों की मानें तो तस्कर के पास 16 से 20 वर्ष आयु के लड़के आते हैं जो पुड़िया लेकर जाते हैं। युवा नशे के आदि बनते जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि स्मैक बेचने की जानकारी पुलिस को रहती है। लोग दहशत के कारण तस्कर की शिकायत नहीं कर पाते। वह नखासा थाने का हिस्टीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
तमंचा रखने वाले आरोपियों के खिलाफ बवाल में शामिल होने के साक्ष्य नहीं मिले

संभल। नखासा थाना पुलिस ने तमंचे व कारतूस रखने के आरोप में दो आरोपी जेल भेज हैं। इसमें दीपा सराय निवासी महवर और खग्गू सराय निवासी ताजवर शामिल हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपियों के घर दबिश दी गई थी। महवर के घर से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए थे। जबकि ताजवर के घर से 315 बोर का तमंचा मिला था। दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध शस्त्र रखने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि अभी तक आरोपियों के बवाल में शामिल होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। आगे की छानबीन की जा रही है। यदि साक्ष्य मिलते हैं तो उस संबंध में भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed