{"_id":"60bb65c78ebc3e1f59430cdd","slug":"skeleton-of-a-person-missing-for-18-days-in-a-garbage-was-shot-dead-in-money-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: 18 दिनों से लापता शख्स का कूड़े के ढेर में मिला कंकाल, पैसों के लेनदेन में गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: 18 दिनों से लापता शख्स का कूड़े के ढेर में मिला कंकाल, पैसों के लेनदेन में गोली मारकर हत्या
Sat, 05 Jun 2021 05:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 05 Jun 2021 05:23 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, दोस्त ने ही पैसों के लेनदेन को लेकर गायब व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी और अपने बहनोई की मदद से कूड़े के ढेर में दबा दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल के चंदौसी क्षेत्र के वैशालीनगर निवासी एक व्यक्ति 18 मई से गायब था। उसके परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काफी-खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। शनिवार को पुलिस ने खुलासा करते हूए कहा कि उसकी हत्या हो गई है और उसका कंकाल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि हत्यारोपी की निशानदेही पर गायब व्यक्ति का कंकाल संभल रोड रेलवे फाटक के पास कूड़े के ढेर से बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, दोस्त ने ही पैसों के लेनदेन को लेकर गायब व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी और अपने बहनोई की मदद से कूड़े के ढेर में दबा दिया था। पुलिस ने कंकाल को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन