फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   six person injured in road accident in sambhal village

कार व ऑटो की आमने-सामने टक्कर, छह लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
six person injured in road accident in sambhal village
संभल/रजपुरा। गांव चाऊपुर डांडा के नजदीक बबराला-अनूपशहर मार्ग पर कार और ऑटो में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बुधवार की शाम करीब छह बजे चंदौसी के मोहल्ला सीकरी गेट निवासी विकास शर्मा पुत्र ज्ञानचन्द शर्मा अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। जैसे ही रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा के नजदीक पहुंचे तो बबराला की ओर से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इसमें विकास शर्मा, पंकज शर्मा, चमेली शर्मा, अमिता शर्मा और सुहानी शर्मा घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी विपिन पुत्र प्रेमपाल घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से रजपुरा सीएचसी भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद संभल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed