फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   six person arrest in election matter

चुनावी रंजिश में बवाल करने वाले छह लोग गिरफ्तार, जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
six person arrest in election matter
संभल। गांव मुजफ्फरपुर में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। दोनों पक्षों ने मारपीट व पथराव किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी भी शामिल है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों में शुक्रवार को चुनावी रंजिश के चलते विवाद हो गया था। इसमें दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया और मारपीट हुई। इस पथराव व मारपीट में एक पक्ष के मोहम्मद रऊफ, सबनूर, अनस और दूसरे पक्ष से फुरकान घायल हो गए थे।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची को देखकर विवाद कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। शनिवार को इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि पथराव व जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसी क्रम में एक पक्ष से प्रधान प्रत्याशी खुर्शीद हाफिज व हसरत जबकि दूसरे पक्ष से कामिल, राशिद प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य, मुज्जमिल और फरहान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed