फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Six people including an innocent child were injured in the accident

Sambhal News: ट्रैक्टर की टक्कर से बोलेरो सवार एक बच्चा समेत छह लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Six people including an innocent child were injured in the accident
बहजोई। ट्रैक्टर की टक्कर से बोलेरो सवार एक बच्चा समेत छह लोग घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर गांव मऊ-कठैर के निकट हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब पौने बारह बजे गांव मऊ-कठैर के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से बोलेरो सवार इस्लामनगर रोड निवासी युवक अतुल,अरविंद, महिला सोना, किशोरी मोहिनी व चार वर्षीय बच्चा योगेश समेत गांव बहापुर पट्टी निवासी युवक अनस घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल मोहिनी के अलावा सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

घायलों के मुताबिक रिश्तेदारी में दावत में बहजोई से बोलेरो में सवार होकर इस्लामनगर जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव मऊ-कठैर के निकट हादसा हो गया और एक बच्चा समेत छह लोग घायल हो गए। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों का बहजोई सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed