फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Six-month-old child killed in blast

Sambhal News: मेरा बेटा हंसते-हंसते हो गया खामोश...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Six-month-old child killed in blast
संभल। मेरा बेटा तो पेट पर लेटा हुआ खेल रहा था। वह हंस रहा था और मैं भी हंस रहा था। अचानक एक बहुत तेज धमाके की आवाज आई। जिससे बेटा डर कर उछल गया और मैं संभल पाता उससे पहले ही एक ईंट मेरे बेटे के सिर में लगी और वह हमेशा के लिए खामोश कर गई। यह कहते हुए जसवंत रोने लगे। जसवंत के सिर में भी ईंट आकर लगी है लेकिन वह अपने बेटे को याद कर बेहद दुखी हैं। जसवंत को अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जसवंत की पत्नी आरती ने बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं। मंगलवार को वह घर पर ही थे। गर्मी ज्यादा थी तो गली में चारपाई डालकर लेट गए थे। और अपने साथ छह महीने के बेटे ओम को भी ले गए थे। इसी दौरान तेज धमाका हुआ और पति और बेटा खून से सने हुए घर में आए। जिन्हें देखकर चीख निकल गई। बताया कि ओम इकलौता बेटा था। दो बेटियां हैं जो बड़ी हैं। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। बेटे की मौत हो गई है और पिता जिंदगी और मौत के बीच पहुंच गया है। चोट लगने से ज्यादा बेटे की मौत का सदमा है। परिजनों को भी अब जसवंत की ज्यादा चिंता सता रही है।
विज्ञापन

धमाके से टूटा खिड़की का कांच और सो रहे युवक के सिर में घुस गया, हालत गंभीर
मोहल्ला सराय निवासी लबीम पुत्र नासिर अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान तेज धमाका हुआ और खिड़की का कांच टूट कर उनके सिर में घुस गया। परिजनों ने अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि सिस्टम से मिलकर ही साबिर अवैध आतिशबाजी बनाने का काम घर में कर रहा था। अब साबिर के साथ आसपड़ोस के लोगों को इसका खामियाजा उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed