{"_id":"6047da7d8ebc3e8d04728da8","slug":"six-kanwariya-injured-in-road-accident-chandausi-news-mbd3823803160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने कांवड़ियों को रौंदा, छह घायल, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने कांवड़ियों को रौंदा, छह घायल, चार गंभीर
विज्ञापन
चंदौसी के मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर हादसे के बाद घायल कांवड़िए के कपड़ा बांधते राहगीर।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर गांव बनियाखेड़ा के नजदीक बेकाबू कार ने कांवड़ियों के जत्थे को टक्कर मार दी। इसमें छह कांवड़िये घायल हो गए, जिसमें चार की हालत गंभीर है। हादसे के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोपी कार चालक को मौके पर बुलाने के लिए कहा।
हादसे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक व एसडीएम चंदौसी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और शांत कराया। इसके बाद जाम खुलवाया जा सका। एक घंटे करीब लगे जाम के दौरान वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। सभी घायल कांवड़ियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कार सवार एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। चालक भागा हुआ बताया जा रहा है।
मंगलवार को करीब साढ़े तीन बजे गांव बनियाखेड़ा में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर चंदौसी की ओर से मुरादाबाद जा रही कार ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गई और हरिद्वार से कांवड़ का जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे को रौंद दिया। इसमें बदायूं के थाना वजीरगंज अंतर्गत गांव बघोल निवासी छह कांवड़िये घायल हो गए। इस जत्थे में 25 कांवड़िये शामिल थे। इन कांवड़ियों में मुकेश पुत्र सत्यपाल, विशाल पुत्र पृथ्वीपाल, संजू पुत्र वीरेंद्र, गौरव पुत्र राजवीर, अंकित पुत्र रमेश, सचिन पुत्र सोमपाल घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी वाहनों की सहायता से सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इसके बाद चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जत्थे में शामिल कांवड़िये छत्रपाल ने बताया कि उनका जत्था हरिद्वार से पैदल कांवड़ का जल लेकर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही जत्था बनियाखेड़ा गांव के पास पहुंचा तो चंदौसी की ओर से आई कार ने ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। इसमें छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल व चंदौसी उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित ने जाम लगाए बैठे कांवड़ियों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और किसी तरह जाम खुलवाया। 4.25 बजे जाम खुल सका। करीब एक घंटे के जाम के दौरान वाहनों की नेशनल हाईवे पर लंबी कतारें लग गईं।
डिवाइडर न होना बना हादसे की वजह
चंदौसी। गांव बनियाखेड़ा में हुए इस हादसे में हाईवे बनाने के दौरान की गई चूक सामने आई है। हाईवे पर डिवाइडर नहीं होने के कारण बेतरतीब तरीके से कार ने ओवरटेक किया और सामने से आ रहे कांवड़ियों को टक्कर मार दी। यदि डिवाइडर होता तो यह हादसा नहीं होता। कांवड़ियों का कहना है कि वह लोग अपनी साइड में चल रहे थे। कार अचानक आई और टक्कर मार दी। इसके बाद कार हाईवे किनारे खंदक में पलट गई। इस कार में सवार एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक ने चालक को भागा हुआ बताया है।
गांव बनियाखेड़ा में कार अनियंत्रित हो गई थी। सामने से आ रहे कांवड़िये घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। कार पुलिस के कब्जे में है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
आलोक कुमार जायसवाल, एएसपी, संभल