{"_id":"61ad097c8e985966f76937f9","slug":"six-crores-spent-in-laying-sewer-line-and-road-problem-remains-as-it-is-sambhal-news-mbd4116799185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन और सड़क बिछाने में खर्च हुए छह करोड़, समस्या जस की तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन और सड़क बिछाने में खर्च हुए छह करोड़, समस्या जस की तस
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। सरायतरीन में बिछाई गई सीवर लाइन में नगर पालिका परिषद ने छह करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन समस्या का हल नहीं निकल सका। सीवर लाइन को नालों से जोड़ दिया गया और नाले पानी से भरे नजर आ रहे हैं। इसकी शिकायत कई सभासदों ने मिलकर की थी जिसकी जांच शुरू हुई और जांच में भी मानक पूरे पाए गए हैं। अब शिकायतकर्ताओं ने फिर सवाल उठाए हैं। जो समस्या जलभराव की पहले थी वह अभी भी बनी हुई है।
इस सीवर लाइन को सरायतरीन में रिक्शा स्टैंड से तेजराम आर्य की कोठी तक बिछाया गया है। सीवर लाइन बिछाने का मकसद था कि इस इलाके में जलभराव की समस्या को खत्म किया जा सके लेकिन यह समस्या जस की तस है। बारिश के दिनों में तो हाल बुरा रहता ही है आम दिनों में भी सुबह के समय नाले सड़क पर बहने लगते हैं। तीन करोड़ रुपये सीवर लाइन और तीन करोड़ रुपये सड़क बिछाने में लगे हैं।
इस सीवर लाइन को गांव हसनपुर मुंजब्ता रोड की ओर तक जाना था लेकिन ठेकेदार ने इस सीवर लाइन को तेज राम आर्य की कोठी पर ही खत्म कर दिया इसलिए जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। सीवर लाइन को नालों से जोड़ा गया है। जबकि जो नाले जोड़े गए हैं वह भी नाली से कुछ बड़े आकार के हैं। इस सीवर लाइन की जांच एडीएम ने कराई थी। स्थलीय जांच के दौरान जांच टीम ने मानक सही पाए जाने की रिपोर्ट दे दी है। इस रिपोर्ट को लेकर ही सवाल अब फिर उठ रहे हैं।
विज्ञापन
सभासद पति का आरोप मानकों के विपरीत बिछाई गई है सीवर लाइन, जांच में मानक कैसे मिले पूरे
वार्ड संख्या 10 की सभासद वसीम जहां के पति मोहम्मद शौकीन का आरोप है कि सीवर लाइन की घपलेबाजी में जो रिपोर्ट दी गई है वह गलत है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। सभासद पति का कहना है सड़क बिछाने में छह करोड़ रुपये खर्च कर दिए, लेकिन अंजाम तक कार्य नहीं पहुंचाया गया। जांच के दौरान भी इस अनदेखी को कई बार उठा चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार मामला दबाना चाहते हैं। अब जांच में ही क्लीन चिट दी गई है। गांव हसनपुर मुंजब्ता मार्ग तक सीवर लाइन बिछाई जानी थी लेकिन नालों से जोड़कर औपचारिकता पूरी कर दी और धन का दुरुपयोग कर दिया गया।
पानी की निकासी नहीं है। जो समस्या पहले थी वह समस्या अब भी बनी हुई है। बारिश के समय बड़ी समस्या है। हमारे मोहल्ले में पानी भरा रहता है। इसमें सुधार होना चाहिए।
मोनिस खां, सरायतरीन
सीवर लाइन को जलनिकासी के लिए बिछाया गया था लेकिन इस सीवर लाइन से कोई लाभ नहीं हुआ। जो समस्या पहले थी वही समस्या अब भी है। इस सीवर को बिछाने का मकसद पूरा नहीं हो सका।
अब्दुल सलाम, सरायतरीन
सीवर लाइन को मानक के विपरीत बिछाया गया है। जलनिकासी के लिए जो व्यवस्था की जानी थी वह नहीं की गई। जांच भी हुई लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
रेहान, सभासद, वार्ड संख्या 5, नगर पालिका परिषद, संभल
शिकायत के आधार पर जांच टीम गठित की गई थी। जांच टीम ने जो रिपोर्ट दी है। उसमें तो मानक सही पाए गए हैं। सीवर लाइन की जांच भी तकनीकी टीम से कराई गई है।
केके अवस्थी, एडीएम, संभल