फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sitting on hunger strike in the morning due to lack of action, ended in the evening after assurance

कार्रवाई न होने पर सुबह आमरण अनशन पर बैठे, शाम को आश्वासन के बाद किया खत्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sitting on hunger strike in the morning due to lack of action, ended in the evening after assurance
संभल। सिरसी के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई न होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में नगरवासियों ने तहसील परिसर पहुंचकर आमरण अनशन शुरू किया। आमरण अनशन पर दो समुदायों की अपनी-अपनी अलग-अलग मांगें थीं। जहां हिंदु समुदाय के लोगों का कहना था कि पूर्व चेयरमैन ने धार्मिक स्थल की आराजी पर कब्जा किया है, उसे हटवाया जाए। तो वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था कि पूर्व चेयरमैन ने धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए चंदा एकत्र किया लेकिन उस चंदे से अपने लिए जमीन खरीदी। इसकी जांच की जाए। हालांकि शाम को प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद आमरण अनशन को खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को सिरसी के नागरिक बड़ी संख्या में तहसील पहुंचे और आमरण अनशन पर बैठ गए। नागरिकों ने कहा कि पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल में हुए बगैर मानक तमाम कार्य हुए। धनराशि का बंदरबांट किया गया। धार्मिक स्थल की आराजी पर कब्जा किया गया। प्रकाश व्यवस्था के लिए बजट में भी गोलमाल कर दिया। आमरण अनशन की अगुवाई कर रहे विमल सैनी ने कहा कि पूर्व चेयरमैन की ओर से धार्मिक स्थल पर भी कब्जा किया गया। विकास कार्यों में भी गड़बड़झाला किया गया। जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक इसकी शिकायतें की गईं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। कहा गया कि पूर्व चेयरमैन चुनाव जीतने से पहले मामूली आर्थिक स्थिति के व्यक्ति थे। अब घपलेबाजी कर काफी संपत्ति कर ली है। इसकी जांच होनी चाहिए। इन शिकायतों को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। तय कार्यक्रम के अनुसार आमरण अनशन पर बैठे। लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए चंदा एकत्र किया गया लेकिन उसका निर्माण नहीं कराया।
विज्ञापन

चंदा से अपने नाम जमीन खरीदी। बाद में पता चला तो शिकायत करने पर अभ्रदता की गई। इस बीच उपजिलाधिकारी ने आमरण अनशन कर रहे कुछ लोगों से वार्ता की लेकिन दिन में यह वार्ता बेनतीजा रही। शाम को हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक कपिल दिवाना ने मध्यस्था की। प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद आठ बजे आमरण अनशन खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed