फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SIT is investigating the role of Shariq Sata gang members

Sambhal News: शारिक साटा गिरोह की भूमिका की जांच कर रही एसआईटी

Thu, 10 Apr 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 10 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
SIT is investigating the role of Shariq Sata gang members
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में चार हत्याओं में शारिक साटा गिरोह के सदस्य मुल्ला अफरोज, वारिस और गुलाम गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गिरोह के कितने सदस्य बवाल से जुड़े थे, इसकी जांच एसआईटी कर रही है। जिसकी भी भूमिका सामने आएगी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन

24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान यह बवाल हुआ था। इसमें गोली चलाने के साथ पत्थरबाजी की गई थी। आगजनी और तोड़फोड़ की थी। विदेशी हथियार और कारतूस का इस्तेमाल किया गया था। इसमें पांच लोगों की जान चली गई थी। 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। चार हत्या के मामले दर्ज हुए थे। जबकि पांचवें मृतक के परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया था कि हथियार शारिक साटा ने उपलब्ध कराए थे। उसकी गिरोह का मकसद था कि आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी जाए। जिससे शहर का माहौल पूरी तरह खराब हो जाए। पुलिस ने शारिक साटा गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए तो पिस्टल, कारतूस व अन्य हथियार बरामद हुए थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed