फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sirsi Nagar will be monitored by the third eye

तीसरी आंख करेगी सिरसी नगर की निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sirsi Nagar will be monitored by the third eye
संभल। सिरसी में मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे न सिर्फ कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी, बल्कि अराजक और असामाजिक तत्व तीसरी आंख से बच नहीं पाएंगे। अपराध और यातायात नियंत्रण के साथ ही आपराधिक घटनाओं के खुलासे में पुलिस को भी मदद मिलेगी। अहम बात यह है कि यह काम पुलिस विभाग नहीं बल्कि, नगर पंचायत सिरसी कराएगी। मंगलवार को हुई बोर्ड की बैठक में इसे मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सिरसी के सभागार में हुई बोर्ड की बैठक में वार्ड संख्या-एक के सभासद आदित्यवीर रस्तोगी ने प्रस्ताव रखा कि नगर में मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएं। जिससे सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण पर विचार हुआ तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से वार्ड संख्या दो मोहल्ला गिन्नौरी काहरान में खाली भूमि पर सामुदायिक केंद्र बनाने पर सहमति बनी। इसी के साथ वार्ड संख्या-12 में स्लाटर हाउस की भूमि पर और वार्ड संख्या आठ में खेल के मैदान के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। फिरोज हैदर ने मिठौली रोड पर खलिहान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाने को हरी झंडी दी गई। पशुचर की भूमि पर अस्थाई गौशाला के पीछे बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से डा. वैद्य सत्यप्रकाश रस्तोगी की स्मृति में औषधि वाटिका विकसित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। होली चौक के सौंदर्यीकरण पर सहमति बनी है। चेयरमैन ने वाल्मीकियों में सामुदायिक भवन बनाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर भी सहमति बन गई। बैठक की अध्यक्षता नूर जहां ने की और संचालन पृथ्वीराज यादव ने किया। वरिष्ठ लिपिक रईस अहमद, सभासद आदित्यवीर रस्तोगी, कल्पना रस्तोगी, मोहम्मद कासिद, मोहम्मद इरफान, हनीफ अंसारी, भूरी खातून, मुंसफ रजा, मोहम्मद अनवर, आशिक अब्बास, फिरोज हैदर, शबाना, नामित सदस्य हर्षित रस्तोगी, विमल कुमार सैनी, वंदना, साहिद किदवई मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभासदों में हुई तीखीं झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
संभल। नगर पंचायत सिरसी के सभागार में चल रही बोर्ड की बैठक में सभासद पति और एक सभासद के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। मामला गाली गालौज से शुरू होकर मारपीट तक पहुंच गया। किसी तरह बैठक में मौजूद सभासदों ने मामला शांत कराया। सभासद पति का आरोप था कि विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। जबकि दूसरे सभासद पक्ष रख रहे थे इसी बात पर जमकर नोंकझोंक और गाली गलौज हुई। बाद में पुलिस भी पहुंची लेकिन मामला शांत हो गया। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। यह हंगामा काफी देर तक होता रहा। इस गाली गलौज व मारपीट पर अमादा होने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद पति बैठक में आ गए थे। उन्होंने एक सभासद से नोंकझोंक की और गलत भाषा का इस्तेमाल किया। बाद में उन्हें बैठक से बाहर भेज दिया गया था। प्रस्ताव जो रखे गए उन पर सहमति बन गई है।
नूर जहां वसीम, चेयरमैन, नगर पंचायत सिरसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed