फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sirsi laborer dies in Moradabad

सिरसी के मजदूर की मुरादाबाद में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sirsi laborer dies in Moradabad
संभल। सिरसी के मजदूर की मुरादाबाद में शुक्रवार को मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी मोहल्ला गिन्नौरी निवासी शमीम पुत्र अली हाशिम (28) मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे। इन दिनों वह मुरादाबाद में रहकर मजदूरी कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह वह मजदूरी करने के लिए गए थे। काम करने के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मजदूर की मौत से अब परिवार के पालन-पोषण पर संकट खड़ा हो गया है। परिवार में चार बच्चें हैं, जिसमें एक बेटी और तीन बेटे शामिल हैं। वहीं परिजनों ने बताया कि शमीम की मौत ह्दयघात से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed