फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sirens ringing all night, raid in search of culprits

Sambhal News: रातभर बज रहे सायरन, बवालियों की की तलाश में दबिश

Wed, 27 Nov 2024 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 27 Nov 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sirens ringing all night, raid in search of culprits
संभल। शहर के तीन स्थानों पर बवाल करने के आरोपियों को पुलिस फोटो और वीडियो के आधार पर तलाश कर रही है। बवालियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे उन्हें पहचान कर गिरफ्तार किया जा सके। कई बवाली पहचाने जा चुके हैं, उनकी तलाश में सोमवार की देर रात पुलिस ने तलाश की लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हो सके।
विज्ञापन

बवाल वाले क्षेत्र में ज्यादातर लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस की गाड़ियां देर रात तक सायरन बजाकर घूमती रहीं। अन्य क्षेत्र में भी पुलिस मुस्तैद है। संभल और नखासा थाना क्षेत्र से 27 बवालियों को जेल भेजा जा चुका है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इन महिलाओं पर भी पुलिस ने पथराव करने का आरोप लगाया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जो आरोपी पकड़े गए थे, उन्हें जेल भेज दिया है। अब प्राथमिकता है कि शहर का माहौल सामान्य किया जाए। जो फुटेज के आधार पर पहचाने जाएंगे उनको तो गिरफ्तार किया ही जाएगा।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के आसपास पसरा सन्नाटा

मुरादाबाद। जामा मस्जिद के नजदीक से शुरू हुआ बवाल नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा तक पहुंच गया था।। गनीमत यह रही कि पुलिस ने पूरे शहर को इस बवाल की चपेट में आने से बचा लिया। पुलिस समय रहते काबू कर लिया गया। मंगलवार को जामा मस्जिद, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति दिखाई दी। स्थानीय लोगों के अलावा कोई दिखाई नहीं दिया। नखासा तिराहे पर कुछ फल के ठेले लगे लेकिन देर शाम तक उनकी बिक्री पुलिस द्वारा ही कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
मंडल के अलग-अलग जिलों से भी बुलाए गए हैंं अधिकारी
संभल। शहर में बवाल के बाद मंडल भर के अधिकारी बुला लिए गए हैं। बिजनौर जनपद के एसपी पूर्वी और मुरादाबाद से एसपी यातायात को निगरानी के लिए लगाया गया है। अमरोहा और रामपुर से डीएसपी व इंस्पेक्टर को भी ड्यूटी में लगाया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में दरोगा और सिपाही की ड्यूटी गई है। पीएसी जवान और अधिकारी भी संभल में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed