फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sink,student,kshemnath

क्षेमनाथ के कुंड में कक्षा आठ का छात्र डूबा, मौत

Fri, 24 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 24 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
sink,student,kshemnath
बदहाली और उपेक्षा का दंश झेल रहा गौरी कुंड।
कोतवाली क्षेत्र के शहजादी सराय गांव में स्थित क्षेमनाथ तीर्थ के पानी के कुंड में डूबकर छात्र की मौत हो गई। छात्र गुरुवार  सुबह अपने दोस्तों के साथ कुंड में नहाने आया था। हादसे के बाद छात्र के दोस्त वहां से गायब हो गए। कुंड में स्नान कर रहे अन्य लोगों ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर छात्र के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर माफी गांव निवासी मित्रपाल का 12 वर्षीय पुत्र कपिल कक्षा-8 का छात्र था। वह अपने दोस्तों के साथ गुरुवार को संभल के शहजादी सराय स्थित क्षेमनाथ तीर्थ पर बने पानी के कुंड में नहाने आया था। नहाते समय वह ज्यादा गहराई में चला गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद कपिल के दोस्तों ने उसका शव पानी में तैरते हुए देखा तो घबरा गए और वहां से गायब हो गए। लोगों ने कपिल के शव को बाहर निकाला। उसके कपड़ों में रखे कागजों पर उसके घर का नंबर लिखा था। लोगों ने उस मोबाइल नंबर के जरिए उसके परिवार वालों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed