फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya concludes with Purnahuti

Sambhal News: पूर्णाहुति के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya concludes with Purnahuti
गांव शफातनगर में कथा समापन पर पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
संभल। गांव शफातनगर में रविवार को पूर्णाहुति के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सम्पन्न हुआ। पूर्णाहुति के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी। पूर्णाहुति के बाद आरती हुई। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया। असमोली क्षेत्र के गांव शफातनगर में 26 सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया था। कथा व्यास आचार्य रामसेवक पुरी गोस्वामी ने सात दिन तक भक्तों और श्रद्धालुओं को भागवत कथा के ज्ञान की महिमा से अवगत कराया। ईश्वर की लीला, ईश्वर प्रेम, माता पिता की सेवा आदि का मर्म भागवत कथा के माध्यम से बताया। पूर्णाहुति के अवसर पर कथाव्यास ने कहा कि सात दिन तक जो श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया, उसे जीवन में उतारना चाहिए, तभी इसकी सार्थकता होगी।
विज्ञापन

बताया कि नित्य भगवान नाम का स्मरण करना चाहिए, क्योंकि कलयुग में भगवान नाम का स्मरण ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस दौरान मुख्य यज्ञमान कपिल कुमार, विमलेश देवी, नरेंद्र कुमार, अनुज पाल, बबली सिंह, सुरेंद्र सिंह पाल, विजय सिंह, नन्हीं देवी, रीना पाल, रीनू, प्रवेश देवी, सीमा, रोहिणी, प्रमोद आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed