फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shrimad Bhagwat is not a book, it is the form of Lord Krishna: Hemendra

श्रीमद् भागवत पुस्तक नहीं, भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप है : हेमेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat is not a book, it is the form of Lord Krishna: Hemendra
सरायतरीन। गांव विक्रमपुर ताहरपुर में श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कन्याओं ने हवन में आहुति देकर धर्म रक्षा और गौ माता की सेवा करने का संकल्प लिया। कथाव्यास ने बताया कि मनुष्य को जीवन में श्रीमद्भागवत कथा स्मरण जरूर करना चाहिए। ताकि मोक्ष की प्राप्ति का द्वार खुल सके।कथाव्यास हेमेंद्र शास्त्री ने बताया कि कलयुग में भागवत महापुराण कल्पवृक्ष से भी बढ़कर है। कथा भक्ति और मुक्ति प्रदान कर जीव को परम पद प्राप्त कराती है। श्रीमद भागवत पुस्तक नहीं, बल्कि साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप है। इसके एक-एक अक्षर में भगवान समाए हुए हैं। इस कथा को सुनना दान, व्रत और तीर्थ से भी बढ़कर है। उन्होंने बताया कि इस कथा के ध्यानपूर्वक श्रवण और इससे प्राप्त ज्ञान को आत्मसात करने मात्र से ही धुंधकारी जैसे महापापी प्रेतात्मा का उद्धार हो जाता है।
विज्ञापन

बताया कि मनुष्य से गलती होना बड़ी बात नहीं है लेकिन गलती को समय रहते सुधार न करना बड़ी बात है। यह पाप की श्रेणी में आता है। भागवत के श्रोता के अंदर जिज्ञासा और श्रद्धा होनी चाहिए। परमात्मा दिखाई नहीं देता, पर हर किसी में बसता है। इस दौरान महंत धर्म भारती महाराज, पूर्व प्रधान वीरभान सिंह यादव, वीरेश यादव, रविंद्र यादव, धर्मवीर यादव, प्रदीप यादव, देव पाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed