फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Show cause notice to panchayat assistants for negligence

Sambhal News: लापरवाही बरतने पर पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to panchayat assistants for negligence
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र में छह गांवों के पंचायत सचिवालय का एडीओ पंचायत ने निरीक्षण किया है। निरीक्षण में चार गांव के पंचायत सचिवालय के मुख्य गेट पर ताले लगे हुए मिले और पंचायत सहायक भी गैर हाजिर पाए गए। वीडियो पंचायत में पंचायत सहायकों की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई। चार पंचायत सहायकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव सिहोरी में एडीओ पंचायत गुरुदयाल सिंह अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर पंचायत सहायक मौजूद नहीं थे। पंचायत सहायक को फोन कर पंचायत सचिवालय बुलाया और फटकार लगाई। पंचायत सचिवालय के शौचालय भी अधूरे पाए गए। गांव अजीमाबाद, नगलिया बल्लू, अल्लीपुर बुजुर्ग और काजी बहेटा में पंचायत सचिवालय के मुख्य गेट पर ताले लगे हुए थे। गांव नगला खाकम में पंचायत सचिवालय पर पंचायत सहायक मौजूद मिले। पंचायत सचिवालय के शौचालय भी अधूरे मिले। दो दिन के अंदर सामुदायिक शौचालय के सबर्मिसबल को सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed