फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Show cause notice issued to project officer DRDA and DPRO

Sambhal News: परियोजना अधिकारी डीआरडीए व डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस जारी

Sat, 18 Nov 2023 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 18 Nov 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to project officer DRDA and DPRO
बहजोई। डीएम मनीष बंसल ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की तथा विकास विभाग से संबंधित प्रगति के बारें जानकारी ली।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में ग्रामीण आवास की जानकारी लेते हुए डीएम ने परियोजना अधिकारी डीआरडीए को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि सबसे अधिक खराब स्थिति रखने वाले विकासखंड अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करें। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में फुल टाइम कार्य करने के लिए आरईडी एक्सईएन की नियुक्ति को लेकर एक पत्र शासन भेजा जाए।

समीक्षा में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की प्रगति में कमी मिली। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वन विभाग की समीक्षा करते हुए जीवित पौधों की प्रतिशतता के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां पौधे खराब स्थिति में है, उनके स्थान पर अन्य पौधे रोपित किए जाएं।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाए। प्रगति में सुधार हर हाल में लाया जाए।

इस मौके पर अपर जिला जज पास्को, सीडीओ कमलेश सचान, जिला परियोजना अधिकारी राम आशीष, सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, गजेटियर समिति के सदस्य अन्य अधिकारी व कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed