फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   shot in the chest and neck of the farmer

सोते किसान के सीने और गर्दन में मारी गोली, मौत

Tue, 17 Apr 2018 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 17 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
shot in the chest and neck of the farmer
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
रंजिश के चलते सोते समय किसान के सीने और गर्दन में सामने से गोली मारी गई। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लधनपुर में रविवार को देर रात्रि हुई। हमलावर हत्या के बाद भाग गए।  
विज्ञापन

     
क्षेत्र के गांव लधनपुर निवासी वीर सिंह और मोर सिंह के बीच गांव की राजनीति को लेकर रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों पांच मार्च को आमने सामने आ गए थे। लाठी-डंडों से मारपीट के बाद फायरिंग भी हुई थी। वीर सिंह पक्ष के जसवीर यादव व सुरेश यादव गोली लगने से घायल हो गए थे। ओमवती के सिर में पत्थर लगा था। जबकि मोर सिंह पक्ष के तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए थे। लेकिन रिपोर्ट सिर्फ वीर सिंह की ओर से हुई थी।      
विज्ञापन


वीर सिंह की तहरीर पर जगदीश, सतीश, मौकम, मोरपाल, जसवीर, अजयपाल, चरन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने जबर सिंह के बेटे मौकम का चालान किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल चल रहा था। मौकम को जेल से बाहर लाने के लिए पिता जबर सिंह मुकदमे में पैरवी कर रहा था। इसी बीच मौकम को रविवार को रात्रि दो बजे के करीब उस वक्त निशाना बनाया गया जब वह घेर में चारपाई पर सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबर सिंह के सीने में एक गोली मारी। एक गोली गर्दन के पीछे शरीर को भेदने के बाद बिस्तर और चारपाई की निबाड़ में छेद करते हुए नीचे चली गई। दूसरी गोली सीने में लगी। हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गए। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।


हयातनगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि जबर सिंह के भाई अजब सिंह की तहरीर पर गांव के ही चंद्रसेन, जितेंद्र, इंदल, सोमवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि, सीओ सुदेश कुमार, थाना प्रभारी अनिल यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सुदेश कुमार ने बताया पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed