{"_id":"644d7932215cd862720dd226","slug":"shopkeepers-body-found-hanging-from-a-noose-with-a-rope-from-an-iron-hook-in-the-ceiling-sambhal-news-c-15-1-130563-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छत में लोहे के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छत में लोहे के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव
Sun, 30 Apr 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। गांव भवन में दुकान की छत में लगे लोहे के कुंडे से रस्सी के फंदे से दुकानदार का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव भवन निवासी दुकानदार कृष्ण दयाल उर्फ मोजेश पुत्र छंगे लाल (35 का शव अपनी ही परचूनी की दुकान की छत में लगे लोहे के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर प्रभारी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने मृतक के शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर रख लिया था। घटना की जांच-पड़ताल में सामने आया कि दुकानदार की पत्नी मायके में रह रही थी। वह बुलाने गया था, तो वह साथ नहीं आई। प्रथम दृष्टया इसी के चलते दुकानदार ने फंदे से लटककर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के भाई जयप्रकाश ने बताया कि मृतक के तीन बेटी व एक बेटा है। भाई की मौत से परिवार पर संकट रहेगा। वहीं दुकानदार की मौत से पत्नी वीरवती समेत अन्य परिजन गमगीन रहे।