फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shocked by husband's death, woman dies during treatment

पति की मौत से सदमे में आई महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Shocked by husband's death, woman dies during treatment
संभल। पति की मौत से सदमे में आई महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक महिला के बीमार होने से पति तनाव में था। इसी के चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव निवासी 40 वर्षीय महशाद अली की पत्नी शहनाज की बृहस्पतिवार को अचानक हालत बिगड़ गई। पति ने महिला को गांव में ही एक निजी चिकित्सक को दिखाया तो डाक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया तथा मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी। चिकित्सक की सलाह सुनकर ग्रामीण सकते में आ गया। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। महिला का उपचार चल रहा था कि उसे पति महशद अली की मौत की मिली। सूचना से महिला की हालत और बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही महिला ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को तीन घंटे के अंतराल के अंदर पति-पत्नी की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार की रात में दंपती के शवों को सुपुर्द एक खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed