फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shariq Sata's confiscated property will belong to the government

Sambhal News: शारिक साटा की जब्त संपत्ति सरकार की होनी तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shariq Sata's confiscated property will belong to the government
शारिक साटा। - फोटो : शारिक साटा।
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल कराने में साजिश रचने के आरोपी शारिक साटा के खिलाफ पुलिस ने पहले ही वाहन चोरी के मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई की हुई है। अब जब्त संपत्ति सेक्शन 15 के अंतर्गत उसकी संपत्ति सरकार के अधीन किए जाने की तैयारी है। इसके अलावा पुलिस शारिक साटा की अन्य संपत्तियों को खंगालने में भी लगी है।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन से शारिक साटा ने जो संपत्तियां लीं, वह किसी रिश्तेदार या परिचित के नाम हो सकती हैं। इसलिए पुलिस तमाम लोगों की छानबीन करेगी। जो शारिक साटा के संपर्क में रहे हैं या रहते हैं। दुबई जाकर मिलने वाले लोगों की भी खोजबीन की जाएगी। शारिक साटा की पत्नी से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि बवाल में साजिशकर्ता के रूप में शारिक साटा प्रकाश में आया है। उसके दो सदस्य चार हत्या करने के आरोप में जेल भेजे जा चुके हैं। अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। शारिक साटा ने ही दुबई से बैठकर इस बवाल को बड़ा रूप देने की साजिश रची थी। इसका खुलासा उसके सदस्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में उसकी संपत्ति को गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद सेक्शन 14 में कुर्क किया जा चुका है। अब यह संपत्ति गैंगस्टर के सेक्शन 15 के अंतर्गत सरकार के अधीन की जाएगी। बताया कि शारिक साटा की अन्य संपत्तियां होने की आशंका है। उनको भी खंगाला जाएगा।

एसपी ने बताया कि शारिक साटा की पत्नी से भी पूछताछ की जा चुकी है। उसके हुई पूछताछ में भी कई अहम सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर कार्रवाई की जानी है।
0000000000

मस्जिद पर पोस्टर लगाने का जामा मस्जिद कमेटी ने किया विरोध

पुलिस ने उपद्रवियों के पोस्टर जामा मस्जिद की पिछली दीवार पर लगाए हैं। इसका विरोध जामा मस्जिद कमेटी द्वारा किया गया है। इस दौरान पुलिस से कहासुनी तक की नौबत आ गई। दो युवकों ने वीडियो भी बनाया। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए दो लोगों में एक युवक जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट का बेटा और दूसरा युवक उनका भतीजा है। देर रात तक एएसपी से हुई वार्ता के बाद दोनों युवकों को पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed