फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   shahidi divas

तेरा किया मीठा लागे, हरिनाम पदार्थ नानक मांगे

Thu, 09 Jun 2016 12:52 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 09 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
shahidi divas
चंदौसी के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर सबद-कीर्तन में भाग लेते श्रद्धालु।

विज्ञापन
 गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा चंदौसी में सिखों के पांचवें गुरु अर्जुनदेव का शहीदी दिवस श्रद्धा दिवस के साथ मनाया गया। अखंड पाठ साहिब के बाद सबद कीर्तन का आयोजन किया गया। आजाद रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में बुधवार की सुबह से ही दीवान सजाया गया। लुधियाना से आए सरदार पीएस कोहली की ओर से अखंड पाठ साहिब का समापन किया गया। कीर्तन दरबार में ज्ञानी गुरजीत सिंह ने बताया कि सिख इतिहास में गुरु अर्जुन देव ने सबसे पहले शहीद हुए थे।

इसीलिए उन्हें शहीदों का सरताज कहा जाने लगा। उन्होंने शहीद होना मंजूर किया लेकिन इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं किया। दीवान समाप्ति के बाद प्रसाद के साथ शर्बत का वितरण किया गया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक गोपाल सिंह, सचिव अवतार सिंह, महेंद्रपाल सिंह सेठी, जोगेंद्र सिंह कालड़ा, नरेंद्र सिंह राजपाल, जसवंत सिंह तनेजा, सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


वहीं, बहजोई में गुरु अर्जनदेव जी महाराज का पंचम पातशाह शहीदी दिवस मनाया गया। रेलवे स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक शबद-कीर्तन किया गया। गुरुद्वारा ग्रंथी ज्ञानी हरभजन सिंह ने गुरु महाराज की शहादत पर प्रकाश डालते हुए पाठ कर संगत को निहाल किया। दोपहर बाद लंगर व शर्बत वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों में जसवीर सिंह होरा, गोविंद सिंह छावड़ा, गुरुमीत सिंह, सुरजीत सिंह, दीपक सलूजा, अनिल खनूजा, कुलदीप सिंह, चरनजीत सिंह, गगन अरोरा, बलविंदर सिंह, डेजी होरा, नीति छावड़ा, नीलम छावड़ा, आशा होरा व शशि खनूजा रहे।  गुरुद्वारा में बुधवार को गुरु अर्जुनदेव महाराज का शहीदी पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सुबह सुखमनी साहिब का पाठ हुआ। भोग लगाया गया। कीर्तन दरबार सजाया गया।

जसवीर कौर व अमरिंदर ने गुरुवाणी कीर्तन व कथा से संगत को निहाल किया। शहीदी के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीद होने के वृत्तांत पर प्रकाश डाला गया। आनंद साहिब का पाठ हुआ। नगर में सुख शांति के लिए मुख्यग्रंथी ने अरदास कराई। दीवान समाप्ति के बाद प्रसाद, शीतलपेय के साथ लंगर बरताया गया। वीर खालसा सेवादल की ओर से लस्सी, शरबत, शीतल पेयजल की सबील लगाई गई।


रंजीत सिंह, हरदीप सिंह, कुलवीर सिंह, एसपी गंभीर, जसपाल सिंह, जागेश ठकराल, गुरविंदर सिंह, प्रताप सिंह, सुरजीत सिंह, अशोक अरोड़ा, दिनेश कथूरिया, सतनाम सिंह, बलविंदर सिंह, अजय गिल, महिला सुखमनी सोसाइटी की ओर से सुरेंद्र कौर, पूजा मदान, रितू गांधी, परविंद्र कौर, सोनिया, भगवंत कौर, अमनदीप कौर, बलवीर कौर, मोहन कौर, चमनदीप कौर, ममता राधू, पूनम मदान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed