फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shah Rukh won the contest by taking down Musk.

Sambhal News: शाहरुख ने विपिन को पटकनी देकर जीता मुकाबला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh won the contest by taking down Musk.
चंदौसी। गांव कुढ़फतेहगढ़ में शनिवार को जन्माष्टमी मेले के दूसरे दिन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए अंतरराज्यीय पहलवानों ने भाग लिया। हजारों की संख्या में दर्शकों ने दंगल का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

दंगल में दिल्ली के शाहरुख पहलवान ने मेरठ के विपिन पहलवान को हराकर मुख्य मुकाबला जीता। अन्य मुकाबलों में बुलंदशहर की भारती पहलवान ने दिल्ली की कशिश पहलवान को हराया। कुढ़फतेहगढ़ के नरवेश पहलवान ने लहरावन के उमेश पहलवान को शिकस्त दी। अलीगढ़ के बादल पहलवान ने सहारनपुर के गौरव पहलवान को हराया।
विज्ञापन

रविशंकर दास पहलवान ने आगरा के शेरा पहलवान को पटखनी दी। संभल के अनस पहलवान ने मुजफ्फरनगर के चिराग पहलवान को हराया। संभल के अल्फाज पहलवान और मेरठ के प्रवीण पहलवान के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। अलीगढ़ के भूरा पहलवान और सहारनपुर के सौदान पहलवान का मुकाबला भी बराबर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में अन्य गतिविधियां
रामवीर सिंह और जगन्नाथ सिंह ने कुश्ती में रेफरी की भूमिका निभाई। ग्राम प्रधान हरवीर सिंह उर्फ पप्पू यादव सहित कई व्यवस्थापक मौजूद रहे। मेले में महिलाओं ने सौंदर्य सामग्री खरीदी और चाट पकौड़ी का आनंद लिया। बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे और झूलों का लुत्फ उठाया। प्रतियोगिता के विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed