फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shab-e-Barat was celebrated with devotion and respect, verses from the Quran echoed in homes and mosques.

Sambhal News: अकीदत, एहतराम से मनाया शब-ए-बरात, घरों-मस्जिदों में गूंजीं कुरान की आयतें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Shab-e-Barat was celebrated with devotion and respect, verses from the Quran echoed in homes and mosques.
संभल। शब-ए-बरात का त्योहार अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। घरों और मस्जिदों में कुरान की आयतें गूंजी। दुनिया से कूच कर गए लोगों के लिए मगफिरत की दुआ की गई और कब्रिस्तानों में दफन नातेदारों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को शब ए बरात के पर्व पर नियाज नजर के बाद पुरखों की फातेहा पढ़ी। घरों-मस्जिदों, इमाम बारगाहों को सजाकर मस्जिदों में विशेष इबादत अदा की गई। उलमा ने बताया कि इस रात की इबादत का सवाब सैकड़ों रातों की इबादत से ज्यादा है। अल्लाह इस रात गुनाहों से तौबा करने वालों के गुनाह माफ कर देता है। मुफ्ती आलम रजा नूरी ने कहा कि इस्लाम में तीन रातें बहुत अफजल हैं। इनमें शब ए मेराज, शब ए कद्र और शब ए बरात की रात शामिल हैं। इसमें शब ए बरात की रात गुनाहों से मुक्ति की रात है।
विज्ञापन

सिरसी में मौलाना एहतेशाम अली, काजी हुसैन रजा, मौलाना मीसम अब्बास मुजफ्फरनगरी, मौलाना शमीम, सुब्हान, इकरार रजा, असगर, नजमी, महजर ने भी शब ए बरात की फजीलत बयान की। शब ए बरात पर घरों में सूजी व चने की दाल का हलवा बनाया गया और मसूर की दाल पकाई गई। शाम होते ही बच्चों ने फुलझड़ियां और पटाखे छोड़े। देर रात तक शहर से लेकर देहात तक इबादत का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed