फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   seven person dies due to corona

कोरोना से सात लोगों की मौत, 300 और संक्रमित मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
seven person dies due to corona
संभल। जिले में संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ गई है। अब संक्रमण शहरी क्षेत्र से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में पाया जा रहा है। नए मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच के लिए टीमें लगी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को 300 नए मरीज मिले हैं। जबकि एक चिकित्सक, नवनिर्वाचित प्रधान समेत सात लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी है। गौर करने वाली बात यह है कि जिन छह लोगों की मौत हुई उसमें चार लोग ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं। इनकी हालत भी हाल ही के दिनों में बिगड़ी थी। जिन मरीजों की मौत हुई है उसमें चंदौसी के आवासी विकास निवासी चिकित्सक, गांधी रोड निवासी 70 वर्षीय महिला, गांव अतरासी निवासी 38 वर्षीय महिला, गांव मिठौली निवासी 50 वर्षीय महिला, गांव बहाउद्दीनपुर निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग और 55 वर्षीय गांव आढौला माफी निवासी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और एक अन्य युवक शामिल हैं। इन सभी के शवों का अंतिम संस्कार कोविड गाइडलाइन के अनुसार कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमण के चलते जिले में छह मौतें हुई हैं। इन लोगों के संपर्क में जो लोग रहे हैं उनकी जांच कराई जा रही है। अन्य संक्रमितों के संपर्क में भी रहे लोगों की जांच शुरू करा दी है। इसके लिए 30 टीमें जांच करने में जुटी हैं। जिससे संक्रमण की रफ्तार को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed