फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Seven people of the same family injured in roof collapse, two in critical condition

छत गिरने से एक ही परिवार के सात लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Seven people of the same family injured in roof collapse, two in critical condition
संभल। गांव पवांसा में पशुशाला की छत भरभरा कर गिरी तो एक ही परिवार के सात लोग दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आस पड़ोस के लोगों ने घायलों को उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा छत का गार्डर टूटने से हुआ। दो किशोरियों की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार चल रहा है। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे करीब गांव पवांसा निवासी सुरेश पशुशाला की छत मिट्टी डालकर तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन

मिट्टी डालने के बाद समतल करते समय अचानक लोहे का गार्डर टूट गया। इसमें सुरेश, उनकी पत्नी ममता, बेटी साक्षी 17, कीर्ति 14 और उनकी बहन अंजना और चार वर्षीय बेटा अनमोल छत से नीचे आ गिरे। जिसमें सभी घायल हो गए। छत गिरने और गार्डर टूटने की जोरदार आवाज हुई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तो पूरा परिवार मिट्टी की छत में दबा हुआ था।
विज्ञापन

आनन फानन सभी घायलों को निकाला और गांव के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार किया गया। इस हादसे में सुरेश की बेटी साक्षी और कीर्ति गंभीर घायल हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सुरेश ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवासीय योजना के लिए आवेदन किया था लेकिन आवेदन स्वीकृत नहीं हुआ तो पशुशाला तैयार कर रहे थे। मिट्टी डालते समय अचानक लोहे का गार्डर टूट गया और छत नीचे जा गिरी। इसमें पूरा परिवार घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed