{"_id":"6081da508ebc3e8db97d1ee4","slug":"seven-people-died-due-to-corona-infection-sambhal-news-mbd3871408156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता समेत दो की मौत, 48 पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता समेत दो की मौत, 48 पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए
विज्ञापन
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण से लोगों की जान भी जा रही है। गुरुवार को संक्रमण से 7 लोगों की जान चली गई। वहीं 220 नए संक्रमित मरीज मिले। मृतकों में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता भी संक्रमण भी शामिल हैं।
इसकी जानकारी बिजली विभाग के कर्मचारियों को हुई तो गम की लहर दौड़ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीज और जान गवाने वाले मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच करने में जुट गई हैं।
गुरुवार को दोपहर संभल विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता इंद्रपाल सिंह (58) की कोरोना संक्रमण से जूझते हुए मौत हो गई। अधीक्षण अभियंता 20 अप्रैल को संक्रमित पाए गए थे। हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार की दोपहर मौत हो गई। संभल के मोहल्ला कोट निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में हुई है। इनके अलावा जिले में पांच अन्य की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। वहीं नए मिले 220 संक्रमितों के संपर्क में रहे लोगों की जांच की जा रही है।