फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   seven new corona opsitive found

संभल जिले में सात नए कोरोना संक्रमित निकले, संख्या बढ़कर 133 पहुंची, 99 हैं प्रवासी मजदूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
seven new corona opsitive found
संभल। संभल जिले में शुक्रवार को सात नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। गुरुवार को दे रात पांच और कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए।इस तरह संक्रमितों की संख्या 12 हो गई। वहीं अब तक जिले में कुल 133 लोग कोरोना संक्रमित हैं। इसमें दस जमाती हैं पर सबसे अधिक 99 प्रवासी मजदूर हैं। सात लोगों में चार प्रवासी मजदूर हैं। एक कबाड़ कारोबारी और एक छात्र है और निजी कंपनी में जॉब करने वाला युवक है। पांच लोगों में सभी प्रवासी मजदूर हैं।
विज्ञापन

चंदौसी में शक्तिनगर निवासी युवक नोएडा में जॉब करता था। वह 2 जून को चंदौसी आया। श्वांस लेने में दिक्कत थी। इसलिए संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। इसके बाद कोरोना की जांच हुई और उसे मुरादाबाद स्थित टीएमयू में भर्ती कराया गया। उसकी कोरोना जांच होकर शुक्रवार को रिपोर्ट आई है जिसमें वह वह पॉजिटिव आया है। चंदौसी तहसील के मोहम्मदनगर कस्बा में दिल्ली से 2 जून को मां-बेटे आए थे। दोनों को राधा गोविंद इंस्टीट्यूट के क्वारंटीन केंद्र में भर्ती कराया गया। इसमें 40 वर्षीय मां पॉजिटिव निकली है। चंदौसी तहसील के गांव रसूलपुर कैली निवासी एक युवक मुंबई में विधि का विद्यार्थी है। वह मुंबई से आया था और राधा गोविंद इंस्टीट्यूट में क्वारंटीन कराया गया था। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जुनावई ब्लाक के गांव काशीपुर का युवक दिल्ली के दिलशाद गार्डन में चाट का ठेला लगाता था। यह युवक तीन जून को दिल्ली से आया था। सैंपल लेने के बाद गुन्नौर के आश्रय स्थल में क्वारंटीन कराया गया। शुक्रवार को पॉजिटिव निकला है। गुन्नौर तहसील के सेमला गांव निवासी प्रवासी मजूदर के परिवार में 15 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित निकला। यह परिवार दिल्ली एनसीआर से आया था और चाट पकौड़ी बेचता था। इसी गांव का निवासी 35 वर्षीय राज मिस्त्री शुक्रवार को कोरोना संक्रमित निकला है। यह दिल्ली एनसीआर में भवन निर्माण का काम करता था। संभल के मोहल्ला ठेर में 29 मुंबई से आए कबाड़ कारोबारी के परिवार में शुक्रवार को एक और सदस्य कोरोना संक्रमित निकला है। कबाड़ कारोबारी के परिवार में पांच सदस्य पहली जून को कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। इससे पहले गुरुवार को रात संभल तहसील के गांव धुरैटा निवासी 40 वर्षीय कारपेंटर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह दिल्ली से पहली जून को आया था। इसी तहसील के दतावली गांव निवासी 22 वर्षीय युवक दिल्ली एनसीआर में मजदूरी करता था। वह युवक 2 जून को आया था। चार जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गांव कैली निवासी युवक दिल्ली एनसीआर में मजदूर करता था। पहली तारीख को अपने गांव आया था। कोरोना की जांच में पॉजिटिव निकला है। फाजलपुर निवासी युवक दिल्ली में कारपेंटर था। वह 2 जून को आया था और 4 जून को संक्रमित मिला। गुन्नौर तहसील के सिकरोरा काजी निवासी 38 वर्षीय महिला प्रवासी मजदूर है। कोरोना संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed