{"_id":"5a888b484f1c1ba5268baab9","slug":"seven-lakhs-stolen-in-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्साधीक्षक समेत दो घरों से सात लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्साधीक्षक समेत दो घरों से सात लाख की चोरी
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के मोहल्ला आवास विकास पुष्प बिहार में चोरों ने चिकित्साधीक्षक समेत दो सूने घर के ताले तोड़ लिए। चोेर ताले तोड़कर करीब सात लाख का सामान चुरा ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। मौके से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने निशान लिए हैं। कोतवाली में घटना की एफआइआर दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला आवास विकास निवासी बलवंत सिंह आरएफसी में एसएम है। वह 16 को घर से बाहर गए हुए थे। जबकि किराएदार डा. शिशुपाल सिंह ड्यूटी पर गए हुए थे। चोरो ने रात में किसी समय सूने घर के ताले तोड़ लिए। चोरी की जानकारी सुबह उस समय हुई जब बलवंत सिंह के रिश्तेदार रविभूषण ने उनके घर के ताले टूटे देखे। चोर बलवंत के घर से सोने की जंजीर, एक जोड़ी कुंडल, एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, कपड़ों से भरा सूटकेस, पीतल के बर्तन, तीन पीतल की बड़ी परात व पचास हजार की नगदी चुरा ले गए।
जबकि इसी घर में गुन्नौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. शिशुपाल सिंह किराए पर रह रहे है। वह 16 फरवरी की रात डयूटी पर गए हुए थे। चोरों ने इनके कमरों का भी ताले तोड़ लिए। चोर इनके घर से तीस हजार की नगदी, एक एलईडी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, दो सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, दो सोने की नथ, एक घड़ी, दो ट्राली बैग, दो सामान से भरे बैग चुरा ले गए। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। चोरी की वारदात से मोहल्ले के लोगों में भय व्याप्त है। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि घटना की एफआइआर दर्ज कर ली गई है। जांच-पड़ताल कराई जा रही है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से घटना जल्द खुलासा किया जाएगा।