फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Seven injured in clash after woman gets hit by ball

Sambhal News: महिला को गेंद लगने पर संघर्ष, सात घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Seven injured in clash after woman gets hit by ball
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव निरयावली में रविवार दोपहर क्रिकेट मैच खेलने के दौरान एक महिला संगीता के गेंद लगने पर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद संघर्ष में बदल गया। फिर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष से छह और दूसरे पक्ष से एक समेत कुल सात लोग घायल हुए हैं। जिनका पुलिस ने उपचार कराया है। गांव में एहतियातन पीएसी तैनात की गई है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

गांव में रविवार को युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान वाल्मीकि समाज में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए अपने मायके पहुंचीं संगीता व उसकी ननद सुषमा निवासी गांव मौसमपुर बदायूं जंगल जा रही थीं। आरोप है कि इस दौरान संगीता को गेंद लग गई, जिस पर विवाद हो गया। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। महिला के साथ परिजन मौके पर पहुंचे और क्रिकेट खेल रहे युवकों से विरोध जताया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बीच महिला ने एक युवक अखिलेश को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। विवाद में सूरज, सुभाष, अजय तथा अमलेश, अरुण निवासी बहजोई और अलीगढ़ का निवासी गौरव घायल हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष से अखिलेश घायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ आलोक भाटी और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी भाग निकले। इस मामले में सुषमा ने पुलिस को तहरीर दी।
थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजकुमार, अखिलेश, शशि और लोकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
00000
ग्राम प्रधान पति और क्षेत्र पंचायत सदस्य शांतिभंग की कार्रवाई
गांव निरयावली में सुबह 11:30 बजे जातीय संघर्ष के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हुआ तो आरोपी पक्ष की मदद कर रहे ग्राम प्रधान के पति रामखिलाड़ी और क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद यादव को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, पूछताछ के बाद शाम 5:30 बजे इन्हें छोड़ दिया गया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों को इसलिए भी सक्रिय होना पड़ा कि अरविंद यादव पवांसा ब्लॉक प्रमुख के पति का करीबी है और घटना के बाद पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव बना रहा था। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में मामला दर्ज कर लिया।

00000
कोट
घटनास्थल पहुंचकर मुआयना किया है। चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि प्रधान पति और क्षेत्र पंचायत सदस्य के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। एहतियातन गांव में पीएसी तैनात की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-राजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed