फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Seven children found working at hotels

अभियान के दौरान सात किशोर होटलों व ढाबों पर करते मिले कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Seven children found working at hotels
चंदौसी। जिले में होटल संचालक भले ही स्वादिष्ट जायका परोसने का दावा करते हों लेकिन वे यहां काम करने वाले किशोरों की जिंदगी बेस्वाद कर रहे थे। प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान में जब इन होटलों पर किशोर काम करते मिले को होटल संचालकों को इस संबंध में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन विभाग, प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से नगर में बाल-किशोर श्रम अभियान चलाया। अभियान के दौरान छह प्रतिष्ठानों से सात बच्चों को कार्य करते पकड़ा गया। विभाग की ओर से प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी कर सात दिनों में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

गुरुवार को श्रम प्रवर्तन विभाग ने तहसील व पुलिस टीम के साथ नगर में अनेक होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट व अन्य दुकानों पर बाल-किशोर श्रम अभियान चलाया। इस दौरान माधव कैटर्स एंड ढाबा, गणेश स्वीट्स भंडार, जायका फूड प्वाइंट, लक्ष्मी भोजनालय, महक रेस्टोरेंट के यहां 18 वर्ष से कम आयु के सात बाल व किशोरों को कार्य करते पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि छह प्रतिष्ठानों के संचालकों को चालान जारी किया गया, जिसका जवाब उन्हें एक सप्ताह में देना जरूरी है। श्रम प्रवर्तन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान रेस्टोरेंट, होटल व ढाबों पर हड़कंप की स्थिति बनी रही। अभियान के चलते कुछ प्रतिष्ठान पर कार्य करने वाले बच्चों व किशोरों को हटाया दिया गया था। इस दौरान नायब तहसीलदार निश्चय कुमार, सहित तहसील कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed