फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   seven and half lakh stolen by breaking atm

एटीएम तोड़कर साढ़े 7 लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
seven and half lakh stolen by breaking atm
चंदौसी में कैनरा बैंक के एटीएम में कैश बाक्स चोरी के बाद देखते इंस्पेक्टर। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के जिले में विभिन्न ठिकानों पर लगे एटीएम अब चोरों के निशाने पर हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह कैनरा बैंक के एटीएम को तोड़कर करीब साढ़े सात लाख रुपये चोरी कर लिए गए। जोनल कॉल सेंटर की कॉल पर जब कस्टोडियन ने मौके पर जाकर देखा तो घटना की जानकारी हो सकी। शाम करीब तीन बजे पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस कस्टोडियन से ही पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में जब एटीएम स्थापित किए गए तो विभिन्न बैंक शाखाओं ने एटीएम कक्षों पर सुरक्षा कर्मी रखे। एटीएम भी रातभर खुलते थे लेकिन उसके बाद बैंक शाखाओं ने एटीएम के संचालन की जिम्मेदारी अन्य एजेंसियों को दे दी। एजेंसी ने हर शहर में कुछ कस्टोडियन (संरक्षक) रख दिए। अधिकांश बैंक एटीएम से सुरक्षा कर्मियों को हटा लिया गया है। अधिकांश बैंक शाखाओं के एटीएम रात में बंद रहने लगे हैं।
विज्ञापन

कैनरा बैंक का एक एटीएम चंदौसी शहर कोतवाली क्षेत्र में माल गोदाम रोड पर लगा है। बताते हैं कि रविवार की सुबह 11 बजे मेरठ जोनल कॉल सेंटर से कस्टोडियन प्रदीप कुमार के पास कॉल आई कि उनका सिस्टम बता रहा है कि माल गोदाम रोड वाला एटीएम नगदी नहीं दे रहा है। कस्टोडियन ने मौके पर जाकर देखा तो एटीएम टूटा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्टोडियन ने बताया कि चार पांच लाख रुपये तो पहले से थे, शनिवार की सुबह 11 बजे चार लाख रुपये भरे गए थे। कुल दस लाख रुपये के करीब कैश एटीएम में हो गया था। इसमें से ग्राहकों ने 2.45 लाख रुपये निकाल लिए थे लेकिन उसके बाद रविवार की सुबह 6.46 बजे एटीएम डिस्कनेक्ट हो गया।
घटना को इसी समय अंजाम दिया गया होगा।
सही जानकारी तो जांच के बाद ही पता लगेगी लेकिन एटीएम के बॉक्स को खोलकर उसमें से करीब साढ़े सात लाख रुपये चोरी किए जाने का अनुमान है। चोर ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया था। एटीएम संचालक एजेंसी सीएमएस को सूचना दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि एटीएम में चोरी की बात बताई जा रही है लेकिन अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। मामला संदिग्धता के घेरे में हैं। कस्टोडियन से पूछताछ की जा रही है।
कस्टोडियन पर बढ़ा पुलिस को शक
कस्टोडियन प्रदीप कुमार पर शक का दायरा बढ़ने की वजह यह है कि उसका कहना है कि एटीएम के सेफ बॉक्स को किसी लोकल चाभी से भी खोला जा सकता है लेकिन पुलिस को मानना है कि एटीएम सेफ बॉक्स को खोलने के लिए पासवर्ड की भी जरूरत होती होगी।

एटीएम में चोरी की घटना सुबह 6.46 बजे की बताई जा रही है। एटीएम कक्ष में एक ही सीसीटीवी कैमरा लगा था। चोरी करने से पहले उसका तार काट दिया गया। सुबह करीब 11 बजे कस्टोडियन मौके पर पहुंचा लेकिन उसने तत्काल सूचना पुलिस को नहीं दी। करीब तीन बजे पुलिस को बताया गया। एक और मामला भी प्रकाश में आया। बकौल कस्टोडियन शनिवार को संभल में ही एक एटीएम में चोरी हुई है लेकिन उसकी तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी जा सकी है। इधर, कस्टोडियन का कहना है कि तहरीर संचालक एजेंसी ही देगी, उसे सूचना दे दी गई है। उसका कार्य तो बैंक से रुपये लेकर जाकर एटीएम में भरना होता है। खराबियों को देखना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed