फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   serching of jamaati in sambhal

गुन्नौर में जमातियों से जुड़े लोगों को चिह्नित कर रहा है सरकारी तंत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
serching of jamaati in sambhal
संभल/ गुन्नौर। बदायूं के सहसवान में पॉजिटिव पाया गया जमाती संभल जिले के गुन्नौर के लिए मुश्किल खड़ी कर गया है। स्वास्थ्य विभाग को कोरोना वायरस संक्रमण की चिंता सता रही है। जमाती के संपर्क में रहे पांच लोगों को आइसोलेट किया गया है। उनकी कोरोना जांच के लिए नमूूने लैब भेजे गए हैं। जबकि उन दिनों जो लोग जमातियों के संपर्क में मामूली रूप से भी आए थे उन सभी को भी चिह्नित किए जाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए सरकारी तंत्र सक्रिय हो गया है। जल्द लोग चिह्नित कर क्वारंटीन किए जाने का काम स्वास्थ्य विभाग करेगा। दरअसल 3 से 6 मार्च तक बदायूं जिले के सहसवान निवासी एक जमाती गुन्नौर की एक मस्जिद में जमात के साथ रहकर गया था। शुक्रवार को वह जमाती कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

बदायूूं स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी संभल स्वास्थ्य विभाग को दी। रैपिड रिस्पोंस टीम ने जमाती के संपर्क में रहे मदरसा और मस्जिद के पांच लोगों को आइसोलेट कर दिया है। कोरोना जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। अब चिंता संक्रमण फैलने की स्वास्थ्य विभाग को सता रही है। क्योंकि तब्लीगी जमात से जुड़े लोग जब कहीं जमात लेकर जाते हैं तो सुबह और शाम में उस क्षेत्र के लोगों से संपर्क करते हैं। अब चिंता इस बात की है कि जब पॉजिटिव जमाती तीन दिन गुन्नौर की मस्जिद में रहा है तो वह उस दौरान क्षेत्र में घूमा होगा। यदि उस समय वह संक्रमित होगा तो गुन्नौर के लोगों के लिए चिंताजनक बात है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग और सरकारी तंत्र ऐसे लोग चिह्नित करेगा जो उस समय उस जमाती के संपर्क में मामूली रूप से भी रहे होंगे। जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सके। गुन्नौर सीएचसी प्रभारी डा. शिशुपाल सिंह ने बताया कि बदायूं में मिले पॉजिटिव जमाती के ज्यादा संपर्क में रहे पांच लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए नमूने लैब भेजे
संभल। गुन्नौर सीएचसी में शनिवार को 39 लोग क्वारंटीन किए गए थे। जिसमें से रविवार को 11 लोगों के कोरोना जांच के लिए नमूने लैब भेजे गए हैं। इन 11 लोगों में पांच लोग वह हैं जो बदायूं के सहसवान में मिले कोरोना पॉजिटिव जमाती के संपर्क में रहे हैं। अन्य छह लोग अलग-अलग प्रदेशों से आए हैं। जिनमें मामूली लक्षण पाए गए हैं। इन 11 लोगों की जांच रिपोर्ट अगले दो या तीन दिन में आने की उम्मीद है। फिलहाल इनको आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed