फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sent to jail in the case of molestation

कालेज के गेट पर छात्रा से छेड़खानी और तेजाब डालने की धमकी देने वाले आरोपी को जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sent to jail in the case of molestation
चंदौसी। डिग्री कालेज के गेट पर छात्रा से छेड़खानी और विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी देने वाले आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई। पुलिस ने चालान कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। छात्रा के अनुसार आरोपी कई महीने से परेशान कर रहा था और फोन पर भी आपत्तिजनक बातें करता था।
विज्ञापन

मालूम हो सोमवार को चंदौसी के एक डिग्री कालेज के गेट पर थाना बनियाठेर क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ बदायूं के थाना इस्लामनगर अंतर्गत गांव ओईया निवासी सोनू ने छेड़खानी की और जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया था। छात्रा ने विरोध किया था तो आरोपी ने तेजाब डालने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

छात्रा ने साहस दिखाया और हंगामा किया था। हंगामे के बाद मौके पर लोग आ गए। छेड़खानी की जानकारी होने पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को कोतवाली ले गई थी। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर सोमवार देर रात रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के अनुसार आरोपी कई महीने से पीछा कर रहा था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। फोन पर भी कई बार आपत्तिजनक बातें की हैं। मंगलवार को आरोपी युवक का पुलिस ने चालान कर दिया। न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।

कालेज के नजदीक अब दिखाई नहीं देता एंटी रोमियो दस्ता
चंदौसी। चंदौसी में कालेजों के नजदीक अब एंटी रोमियो दस्ता मुस्तैद नजर नहीं आता। इसी के चलते मनचलों की हिम्मत बढ़ गई है। सोमवार को पहले छात्रा के साथ छेड़खानी की और बाद में तेजाब डालने की धमकी दी गई। छात्रा ने साहस दिखाया और विरोध किया और भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। एंटी रोमियो दस्ते की निगरानी नहीं होने से मनचले अब कालेजों के पास सक्रिय नजर आने लगे हैं। इससे छात्राओं को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed