{"_id":"57bdfc784f1c1b487ed4f08f","slug":"sellsman-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतान न होने पर सेल्समैन ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतान न होने पर सेल्समैन ने ट्रेन से कटकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतान नहीं होने पर शराब की दुकान में सेल्समैन ने मंगलवार की रात किसी समय ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उसका शव भैतरी रेलवे फाटक के पास पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक युवक की शादी पांच साल पहले हुई थी। संतान न होने की वजह से परेशान रहता था और शराब पीने लगा था। परिजनों में युवक की मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है।
सुबह सात बजे भैतरी रेलवे फाटक पर एक युवक का शव पड़ा मिला था। आसपास के लोगों ने बनियाठेर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष विनय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास से एक मोबाइल मिला। मोबाइल में मौजूद नंबर पर संपर्क किया तो शव की शिनाख्त टिंकू (25) पुत्र महेश निवासी हनुमान गढ़ी के रूप में हुई।
टिंकू के भाई रिंकू शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार की रात भैंतरी गांव में मंदिर पर भजन कीर्तन में शामिल होने गया था। रात में बिना बताए मंदिर से आ गया। परिजनों ने बताया कि टिंकू की करीब पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। पांच वर्षों में कोई संतान नहीं होने के कारण टिंकू मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान टिंकू को शराब की लत लग गई। टिंकू नशे में चूर रहने लगा। वह कई-कई दिन घर भी नहीं आता था। आशंका है कि मंगलवार की रात मंदिर से आकर टिंकू ने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टिंकू के ट्रेन से कटने के बाद मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों में टिंकू की मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है।