फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Selling date extended at wheat purchasing centers

तिथि बढ़ी, अब संभल में 22 जून तक 11 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Selling date extended at wheat purchasing centers
चंदौसी। किसानों के लिए खुशखबरी है। शासन के निर्देश पर संभल जनपद में भी गेहूं खरीद की आखिरी तारीख बढ़ाकर 22 जून कर दी है। मंडी समितियों में 11 केंद्र संचालित रखे गए हैं। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि गेहूं का सुरक्षित भंडारण किया जाए।
विज्ञापन

संभल जनपद में 71 क्रय केेंद्रों पर निर्धारित 15 जून तक 87 हजार मीट्रिक टन गेहूं की बंपर खरीद हुई थी। अभी भी काफी संख्या में किसान गेहूं बेचने से रह गए थे। शासन ने कुछ पाबंदियों के साथ गेहूं खरीद की तिथि 22 जून तक बढ़ाई है। बरसात के मौसम में गेहूं भीग न जाए, भंडारण की उचित व्यवस्था हो, इन्हीं हालत में गेहूं खरीद के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डीएम संभल ने बैठक की।
विज्ञापन

साथ ही मंडी समितियों में संचालित क्रय केंद्रों पर 22 जून तक गेहूं तौल की व्यवस्था जारी रखने के निर्देश दिए हैं। भंडारण की व्यवस्था सही न होने पर अन्य केंद्रों को बंद कर दिया गया है। यदि गेहूं भीगता है या अन्य तरह से क्षति होती है, तो इसके लिए मंडी सचिव, क्रय केंद्र प्रभारी, भंडारण प्रभारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed