{"_id":"699e084c684f20fe0706d0a3","slug":"seeing-a-girl-in-the-house-of-a-youth-from-another-community-people-locked-it-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127191-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दूसरे समुदाय युवक के मकान में युवती देख लोगों ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दूसरे समुदाय युवक के मकान में युवती देख लोगों ने जड़ा ताला
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। शहर के एक मोहल्ले में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक मकान में अलग-अलग समुदाय युवक व युवती को आसपास के लोगों ने देखा और बाहर से ताला लगाकर पुलिस बुला ली। जानकारी होने पर कुछ हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।
शहर के मोहल्ला नोनवाला में एक युवक मंगलवार की शाम शहर की ही रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती को ले आया। करीब एक घंटे तक दोनों को मकान के अंदर रहने पर आसपास के लोगों ने बाहर से मकान में ताला लगा दिया और पुलिस को इस बारे में सूचना देकर मौके पर बुला लिया गया। जानकारी होने पर हिंदू संगठनों के लोग भी पहुंच गए और मौके पर भीड़ लग गई। ताला खोलकर दोनों को बाहर निकाला गया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई और पूछताछ की।
सूचना पर हिंदूवादी नेता कौशल किशोर वंदेमातरम और राजकुमार ठाकरे पहुंच गए। उन्होंने आरोपित युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि यह युवक तीन साल पहले भी लव जिहाद के मामले में जेल जा चुका है। वहीं पुलिस ने युवक और युवती के स्वजन को सूचना देकर कोतवाली बुला लिया। हालांकि देर शाम तक युवक व युवती कोतवाली में ही थे। इस मामले में कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक गिरीश गंगवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।