{"_id":"6939cff6ec2923519b01f9aa","slug":"secretary-roared-at-block-headquarters-in-protest-against-online-attendance-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-129932-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ब्लॉक मुख्यालयों पर गरजे सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ब्लॉक मुख्यालयों पर गरजे सचिव
Thu, 11 Dec 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संभल। ऑनलाइन उपस्थिति, गैर विभागीय कार्य कराने के विरोध में सचिव बुधवार को साइकिल से अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। नारेबाजी कर रोष जताया और मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के पवांसा ब्लॉक के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने बताया कि शासन से ग्राम सचिवों पर पहले से ही विभागीय कार्यों का अत्यधिक बोझ है। इसके बावजूद राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आईजीआरएस, जनसुनवाई, पशुपालन समेत कई विभागों के अतिरिक्त कार्य भी उनसे कराए जा रहे हैं। उनकी मांग है कि सभी विभागीय कार्य संबंधित विभागों के अधीनस्थ कार्मिकों से ही कराए जाएं और ग्राम पंचायत सचिवों को केवल उनके मूल दायित्वों तक सीमित रखा जाए। इस दौरान अजीत सिंह, रामौतार गौतम, संजय कुमार, गौरव सागर, सुहेल खान, सौरभ कुमार, संजीव कुमार, सत्येंद्र कुमार, आकाश बाबू, नवनीत कुमार, सुधीर कुमार आदि रहे।