{"_id":"64121d5930a0219e6e00b174","slug":"secondary-education-department-released-academic-calendar-sambhal-news-c-15-1-85744-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एकेडमिक कैलेंडर किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एकेडमिक कैलेंडर किया जारी
विज्ञापन
संभल। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2023- 24 का तिथिवार एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। एकेडमिक कैलेंडर के तहत जनवरी 2024 में सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूर्ण करने व फरवरी में यूपी बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, बुधवार को मुरादाबाद में मंडल भर के प्रधानाचार्यों को मुरादाबाद में कार्यशाला आयोजित करके इसके अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव की ओर से जारी किए गए एकेडमिक कैलेंडर में एक अप्रैल 2023 से नया शैक्षिक सत्र आरंभ होगा। जुलाई अंतिम सप्ताह में मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार वर्णनात्मक परीक्षा के आधार पर मासिक टेस्ट होंगे। अगस्त 2023 के अंतिम सप्ताह में मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार बहु विकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट, सितंबर 2023 के अंतिम सप्ताह में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन, अक्तूबर के द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह में अर्द्धवार्षिक लिखित परीक्षा का आयोजन सितंबर माह तक निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर किया जाएगा।
नवंबर के प्रथम सप्ताह में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड करना, इसी माह के अंतिम सप्ताह में मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार वर्णनात्मक परीक्षा के आधार पर मासिक टेस्ट होंगे। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार बहु विकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट लिया जाएगा। जनवरी 2024 के प्रथम सप्ताह तक सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूर्ण करवाना होगा। इसी माह के द्वितीय सप्ताह में इंटरमीडिएट प्री- बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन व तृतीय सप्ताह में कक्षा दस व 12 की प्री बोर्ड की लिखित परीक्षाओं का आयोजन होगा। वहीं, कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
जनवरी के चौथे सप्ताह में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तथा कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाओं के अंक वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। 16 से 31 जनवरी तक बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होगी। फरवरी में यूपी बोर्ड परीक्षा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार की माध्यमिक विद्यालयों में पठन पाठन कार्य करवाए जाएंगे। इस संबंध में प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं।