Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   second dose of the Corona vaccine did not take place even after 28 days

समय पर सूचना न दिए जाने से कोरोना की दूसरी डोज न लगवाने आए बुजुर्ग चंदौसी के सरकारी अस्पताल से लौटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
second dose of the Corona vaccine did not take place even after 28 days
चंदौसी। कोरोना से बचाव के लिए दूसरी डोज का इंजेक्शन लगवाने आए तीस सेअधिक लोगों को सरकारी अस्पताल से बुधवार को दिन भर लौटना पड़ा। इन लोगों को समय पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह सूचित नहीं किया गया था कि दूसरी डोज कब लगेगी। इसके विपरीत इनके पास यही जानकारी थी कि 28 दिन में दूसरी डोज लगवानी है। इसी कारण यह सभी लोग अस्पताल पहुंचे थे। अगर समय से इन्हें यह पता चल जाता कि अब नई व्यवस्था में 6 से 8 सप्ताह में वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी है तो उन्हें यूं भटकना न पड़ता। भटक कर लौटने की वजह से आक्रोशित लोग स्वास्थ्य विभाग को कोसते गए।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान की जब शुरूआत हुई थी, तब भारत बायोटेक की कोवाक्सिन वैक्सीन का इस्तेमाल किया गया था। बताया गया था कि पहली खुराक और दूसरी खुराक के बीच चार हफ्ते का अंतर रखा जाना चाहिए। इसके बाद भारत सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। इस वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए प्रचार यही हुआ कि 28 दिन में कोरोना से बचाव की दूसरी डोज का इंजेक्शन लगवाया जाना है। इसी प्रचार की बदौलत लोग सरकारी अस्पताल में 28 दिन की अवधि पूरी होने के बाद बुधवार को पहुंचे। तब उन्हें बताया कि कोविशील्ड की पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज के लिए छह से आठ सप्ताह का इंतजार करना पड़ेगा। इसलिए तब तक अस्पताल न आएं जब तक वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के छह सप्ताह पूरी न हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed